फिर निकला पोस्टर वार का जिन्न, तू डाल डाल तो मैं पात पात, आरोपों से टीना टप्पर को मिलने लगी अच्छी खासी पब्लिसिटी
SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पोस्टर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है, कुछ दिनों के बाद छत्तीसगढ़ी सिनेमा में फिर से पोस्टर वार सामने आया है। इस बार टीना टप्पर पर वर्सेस डोली लेके आजा आमने-सामने है डोली लेके आजा के निर्देशक और उनकी टीम का आरोप है की 24 जनवरी को लगने वाली फिल्म टीना टप्पर के पोस्टर उनकी रनिंग फिल्म डोली लेके आजा के पोस्टर के ऊपर चिपका दिया जा रहे हैं, इसे लेकर निर्देशक ने शिवरीनारायण क्षेत्र से एक वीडियो भी इंस्टाग्राम में पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने दिखाया कि किस तरह से टीना टप्पर के पोस्टर उनकी फिल्म डोली लेके आजा के पोस्टर के ऊपर चस्पा है।
इसके ठीक एक दिन बाद टीना टप्पर वाले ने भी डोली लेके आजा के कुछ ऐसे पोस्टर दिखाए जो सुकवा फिल्म के ऊपर लगाए गए हैं ऐसे में तू डाल-डाल मैं पात पात की स्थिति निर्मित होती दिखाई दे रही है। दोनों ही फिल्म के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं जो सही नहीं है। सभी को समझदारी से काम लेना चाहिए। लेकिन एक बात यह भी है की छत्तीसगढ़ी फिल्मों के पोस्टर लगाने के जो स्थान है वह चिन्हित है और वहीं पर फिल्म के पोस्टर लगाए जाते हैं, ऐसे में टीना टप्पर वाले अपनी फिल्म के पोस्टर कहां लगाएं उनके साथ यह भी दिक्कत है,
यही दिक्कत डोली लेके आजा वालों के साथ सुकवा फिल्म के पोस्टर के साथ हुई होगी, इसलिए उन्होंने सुकवा के पोस्टर दबा दिए। बहरहाल सुकवा के सिक्स सीटर पोस्टर थे इसलिए डोली लेके आजा के वन सीटर पोस्टर उसके कुछ ही भाग को दबा पाए। लेकिन डोली लेके आजा के वन सीटर पोस्टर पर टीना टप्पर के 1 सीटर पोस्ट पूरी तरह छा गए।डोली लेके आजा की टीम के द्वारा लगाया जा रहे आरोपों से टीना टप्पर को अच्छी खासी पब्लिसिटी मिलने लगी है जो फिल्म के लिए अच्छा संकेत है। अब देखना यह है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा में चल रहा पोस्टर वार कब खत्म होता है और कौन खत्म करता है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

