डोली लेके आजा के समर्थन में उतरे निर्माता मोहित साहू और उर्वशी साहू, कहा जबरदस्ती फिल्म उतारी तो होगा आंदोलन
SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म डोली लेके आ जा को लेकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा में गर्मी का माहौल नजर आ रहा है। फिल्म के निर्देशक आरोप लगा रहे हैं कि उनकी फिल्म अच्छी खासी चल रही है लेकिन उन पर आगामी शुक्रवार तक फिल्म को सिनेमाघर से उतारने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जबकि निर्देशक का कहना है की फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और यह सेकंड वीक रन करने लायक है। ऐसे में फिल्म को सिनेमाघर से उतारा जाना ठीक नहीं है।
इसके अलावा निर्देशक अरविंद कुर्रे ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी फिल्म के पोस्टर के ऊपर आगामी फिल्म के पोस्टर चिपका दिए जा रहे हैं और कहीं-कहीं तो डोली ले के आजा के पोस्टर फाड़ भी दिए जा रहे हैं। इसका वीडियो भी अरविंद ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इधर मोहित साहू के अलावा चरित्र अभिनेत्री उर्वशी साहू ने भी इस कृत को निंदनीय करार देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
बहरहाल आगामी 24 तारीख को प्रणव झा द्वारा निर्देशित और अमलेश नागेश द्वारा अभिनीत फिल्म टीना टप्पर रिलीज होने वाली है यह सारी बातें हैं इसी फिल्म को लेकर की जा रही है। टीना टप्पर की रिलीज डेट डोली लेकर आ जा लगने से पहले ही डिक्लेयर कर दी गई थी ऐसे में कौन सही है कौन गलत है इसका फैसला कर पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन जो भी हो किसी की फिल्म के पोस्टर को फाड़ कर या उसके ऊपर अपनी फिल्म का पोस्टर लगाना समझ से परे है और यह गलत भी है।
एक तरफ यह भी बात है की डोली लेके आ जा वालों को सिनेमा मालिक ने पहले ही बता दिया होगा की 24 तारीख को टीना टप्पर रिलीज होने वाली है। अब इसके बाद भी डोली ले के आ जा वालों की तरफ से आरोप लगाना कितना सही है यह भी देखने वाली बात है।

