कांकेर में शूट हो रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मया के दुश्मन , कलाकारों में फिल्म को लेकर उत्साह
sanjha bihaniya…निर्माता संजय देवगे और निर्देशक संजय देवांगन की फिल्म मया के दुश्मन इन दिनों कांकेर में शूट हो रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने-माने कलाकारों का जमघट है, मया के दुश्मन में संजय देवांगन और शालिनी विश्वकर्मा मुख्य भूमिका में हैं,
इस फिल्म की कहानी संजय देवांगन ने ही लिखी है, कांकेर की खूबसूरत वादियों में शूट हो रही इस फिल्म में हिस्सा लेने संजू साहू, शीतल शर्मा, नरेंद्र काबरा, सरला सेन, पिंकी साहू, मीना विश्वकर्मा, सुदामा शर्मा, और घनश्याम वर्मा समेत ढेरों कलाकार पहुंचे हैं, इस फिल्म को जाने-माने कैमरामैन दिनेश ठक्कर शूट कर रहे हैं ,
फिल्म मया के दुश्मन में सहायक निर्देशक हेमंत निषाद हैं, और प्रोडक्शन संभाल रहे हैं सूरज साहू, इस फिल्म की 50% शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है, जल्द ही इसका पोस्ट प्रोडक्शन शुरू कर रिलीज करने की तैयारी की जाएगी.

