सनिमा

पायल और कन्हैया की जोड़ी, तोर मया के चिन्हा, 2 फरवरी से छत्तीसगढ़ के सिनेमाघर में मचाएगी धमाल

SANJHA BIHANIYA….. आगामी 2 फरवरी को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “तोर मया के चिन्हा” में रायगढ़ के कन्हैया पटनिहा और पायल दास की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म के निर्माता भी कन्हैया पटनिहा हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमा प्रेमियों से अपील की है कि उनकी फिल्म “तोर मया के चिन्हा” को मया दुलार दें। फिल्म के निर्देशक एजाज सिद्दीकी हैं, उन्होंने इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के नए चेहरे को भी मौका दिया है ।

 

फिल्म का ट्रेलर और गीत यूट्यूब पर रिलीज किए गए हैं जिसे काफी पसंद किया गया। खासकर फिल्म का टाइटल सॉन्ग और “झूले आंखी आंखी मोती हर मांग के” को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में कन्हैया जबरदस्त अभिनय के साथ एक्शन करते नजर आएंगे। श्री जानकी स्टूडियो और कन्हैया फिल्म क्रिएशन की प्रस्तुति “तोर मया के चिन्हा” 2 फरवरी को दर्शकों के बीच होगी। फिल्म में डाली चौधरी, रंभा ध्रुव, तरणदास बंजारे, दुर्गेश मांझी, शिव मनहर, विक्रम लाल साहू, बुद्धम श्याम, विजय होलानी, रोशन, आरिफ, विजय सिंह, निलेश्वरी साहू, सूरज मेहर, जागेश्वर तिवारी, सावित्री बंजारे, रेवती जायसवाल, सत्य प्रकाश देवांगन और नसीम अहमद का विशेष सहयोग है।
फिल्म के गीतों को स्वर से सजाया है आरती सोनी और वैजंती यादव ने। फिल्म की कहानी और संवाद कन्हैया ने ही लिखे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *