अनुपमा सोनी का शानदार आइटम सॉन्ग, “चढ़ती जवानी मोर होंठ हे रसीली”
SANJHA BIHANIYA….. छत्तीसगढ़ी फिल्म तोर मया के चिन्हा में एक आइटम सॉन्ग है, जिसके बोल हैं चढ़ती जवानी मोर होंठ हे रसीली, यह गीत आइटम सॉन्ग पसंद करने वाले दर्शकों को मोह लगा। इस गीत को लिखा है गुरु मोहन टोडर ने और माया साहू ने इसे आवाज दी है। कन्हैया फिल्म क्रिएशन और श्री जानकी स्टूडियो की प्रस्तुति तोर मया के चिन्हा छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म आगामी 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार कन्हैया पटनिहा और पायल दास हैं। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के खूबसूरत वादीयों में की गई है और इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर फिल्म से जुड़े सभी कलाकार काफी उत्साहित हैं। फिल्म के निर्माता व अभिनेता कन्हैया पटनिया ने बताया कि इस फिल्म में रोमांटिक और पारिवारिक कहानी का समावेश है, जिसमें ढेर सारे कलाकारों ने अपने अभिनय का परिचय दिया है। फिल्म के गीत और ट्रेलर कन्हैया फिल्म क्रिएशन के यूट्यूब चैनल में रिलीज किये जा चुके हैं जिन्हें अच्छे व्यू और सकारात्मक कमेंट्स प्राप्त हो रहे हैं। इस फिल्म के वितरक अमन पिक्चर्स के अलक राय हैं उन्होंने जानकारी दी कि इस फिल्म को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों के अलावा मल्टीप्लेक्स में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। जिसकी सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

