सनिमा

कम बैक में सुमित्रा को मिला बड़ा अचीवमेंट, हॉलीवुड की फिल्म मेडिसिन में कर रही जबरदस्त भूमिका

sanjha bihaniya…इन दिनों छत्तीसगढ़ में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग की चर्चा जोरों पर है, फिल्म की टीम ने नया रायपुर, चंदखुरी समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग की, इस फिल्म में जानी-मानी चरित्र अभिनेत्री सुमित्रा साहू की जबरदस्त भूमिका है। सुमित्रा ने हॉलीवुड के कलाकारों के साथ काम करके खुशी व्यक्त की, उन्होंने कहा कि ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं मिला, वे विदेशी कलाकार होने के बावजूद यहां के कलाकारों से इतना अपनापन रखते रहे कि मानो वे यही के हों, सुमित्रा ने कहा कि उन्होंने हालीवुड के कलाकारों को अपने घर पर खाने के लिए आमंत्रित किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया और दो बार वे सुमित्रा के घर पधारे। इस हॉलीवुड फिल्म का नाम मेडिसिन है जिसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ में की गई, इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में न्यूजीलैंड के विलियम जॉर्ज और फिनिक्स थे। यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग होगी, इसमें अंग्रेजी के साथ छत्तीसगढ़ी में भी संवाद होंगे, इस फ़िल्म में छत्तीसगढ़ से सुमित्रा साहू के साथ विनायक अग्रवाल, पीहू साहू, दर्शन जैन, दीप्ति और ख्याति भी नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *