मिश्रा जी की अंतिम यात्रा में उमड़ा छालीवुड, अनुज शर्मा, सतीश जैन सहित दर्जनों ने दी उपस्थिति
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने निर्माता-निर्देशक और गायक क्षमानिधि मिश्रा का आज आकस्मिक निधन हो गया , उनके निधन की खबर से पूरा सिनेमा जगत शोक की लहर में डूब गया , बता दें कि वे कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से घर पर आराम कर रहे थे , घर से ही वे अपना काम संपादित किया करते थे , उनके जुझारू शैली ने सबका दिल जीत लिया था , वह सभी के आदरणीय थे, दूरदर्शन से लेकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा तक उन्होंने अपनी कृति के झंडे गाड़े थे , वह एक उम्दा अभिनेता भी थे , खासकर कॉमेडी में उनका कोई मुकाबला नहीं था , उनके निधन की खबर ने सभी को रुला दिया , निधन की खबर उनके पुत्र मुकेश ने सोशल मीडिया में साझा की , जिसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने का तांता लग गया , भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, उनकी अंतिम यात्रा में निदेशक सतीश जैन, अनुज शर्मा ,अशोक तिवारी ,उपासना वैष्णव, संगीता निषाद ,जॉनसन अरुण ,संतोष सोनू जसबीर कोमल, मनोज दीप दिलीप नामपल्लीवार ,अलख राय , देवेंद्र पांडे, नितेश लहरी, संतोष जैन , अनुमोद राजवैद्य , राजेश दुबे , राजकुमार सोनी, आलेख चौधरी, दिनेश ठक्कर, पवन गुप्ता सहित जनसंपर्क विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे

