सनिमा

अब आ रहा है फिल्म का टाइटल गीत, 25 जुलाई को शाम 4 बजे एवीएम गाना यूट्यूब चैनल पर

sanjha bihaniya…यूट्यूब चैनल एवीएम गाना पर 25 जुलाई को बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” का दूसरा गीत रिलीज होने जा रहा है, बता दें कि यह गीत फिल्म का शीर्षक गीत है, फिल्म के निर्माता और अभिनेता बॉबी खान ने बताया कि पहले गीत को बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला जिसके लिए वे दर्शकों को धन्यवाद देते हैं, उन्होंने 25 जुलाई को यूट्यूब चैनल एवीएम गाना पर दूसरे गीत के रिलीज पर दर्शकों से मया और दुलार की अपील की है,

उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले गीत को आप लोगों ने प्यार दिया है उसी तरह फिल्म को भी प्यार दें, बता दे कि फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” 12 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही है जिसे खूब प्रचारित किया जा रहा है, इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग कर्णप्रिय और मधुर है जिसे अपने स्वर से सजाया है मशहूर सिंगर सुनील सोनी ने, फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” के पहले गीत को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और इसके व्यू एक लाख के आसपास जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *