गदर-2 की अभूतपूर्व सफलता का यकीन नहीं था अभिनेता सनी देओल को, फिल्म वैसी नहीं बन पाई तो लोग क्या कहेंगे- सनी
sanjha bihaniya…गदर के बाद गदर-2 को जिस तरह का प्यार देशवासियों ने दिया वह अभूतपूर्व रहा, आज सभी के जुबान पर तारा सिंह का नाम है, ये तारा सिंह कोई और नहीं बल्कि जाने-माने अभिनेता सनी देओल है जिनकी फिल्म गदर टू ने सफलता के झंडे गाड़ दिए, गदर-2 की सफलता को लेकर अभिनेता सनी देओल ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि यह फिल्म इतनी सफल होगी, आपको बता दें कि वे गदर-2 के निर्माण के खिलाफ थे,

सनी देओल उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जब गदर-2 के निर्माण की बात आई तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया था और कहा था कि गदर को जितना प्यार लोगों ने दिया, कहीं गदर-2 उस लिहाज से वैसी नहीं बन पाई तो लोग क्या कहेंगे, उस समय कोरोना वायरस चल रहा था जब निर्देशक ने उन्हें गदर-2 की थीम बताई, तो सनी को वह थीम पसंद आई और वे एग्री हो गए, इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने कहा कि जब पहली गदर रिलीज हुई थी तब सोशल मीडिया ना होने के कारण उन्हें फिल्म की सफलता का ठीक-ठीक आंकलन नहीं हो पा रहा था जो बाद में पता चल पाया, लेकिन गदर-2 के बारे में उन्होंने एक बताया की रिलीज के पहले ही उन्हें पता चल गया कि सारी टिकटें बिक चुकी हैं और यह फिल्म सफलता के कीर्तिमान अर्जित करेगी, इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों का दिल से धन्यवाद दिया, इस दौरान सनी की आंखों में आंसू भी आ गए, यह इंटरव्यू आप रजत शर्मा के आप की अदालत में भी देख सकते हैं

