स्पेशल बिहनिया

मोर छईयां भुइयां – टू में चरित्र अभिनेता रजनीश झांजी हुए फाइनल, 1 अक्टूबर से होगी शूटिंग शुरू

SANJHA BIHANIYA….जाने-माने निर्देशक सतीश जैन की बहुप्रतीक्षित फिल्म मोर छईयां भुइयां – टू की शूटिंग 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी, इन दिनों इस फिल्म की कास्टिंग जोर शोर से चल रही है, इसी दौरान चरित्र अभिनेता रजनीश झांजी को भी फाइनल किया गया, उन्हें क्या रोल दिया गया है यह अभी खुलकर सामने नहीं आया है, जल्द ही वह भी घोषणा कर दी जाएगी लेकिन मोर छईयां भुइयां – टू में बतौर चरित्र अभिनेता रजनीश झांजी का एग्रीमेंट हो चुका है यह जानकारी खुद रजनीश झांजी ने संझा बिहनिया को दी, मोर छईयां भुइयां – टू का हिस्सा बनने पर रजनीश झांजी ने निर्देशक सतीश जैन का आभार व्यक्त किया और कहा मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए निर्देशक सतीश जैन को बहुत-बहुत धन्यवाद, रजनीश ने आगे कहा कि सतीश जैन सोच समझकर कैरेक्टर फाइनल करते हैं, मैं उनकी लगभग सभी फिल्मों का हिस्सा हुआ करता था लेकिन ले शुरू हो गे मया के कहानी में उन्होंने मुझे कास्ट नहीं किया जिसका मुझे कोई मलाल नहीं है, क्योंकि सतीश जैन ऐसे डायरेक्टर हैं जो कैरेक्टर के हिसाब से ही अभिनेता का चयन करते हैं, मोर छईयां भुइयां – टू को लेकर रजनी झांजी भी काफी उत्साहित हैं, उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *