स्पेशल बिहनिया

TKL-2, दो दिग्गज कलाकारों के बीच मुकाबला अभिनय का, साथ में भरपूर मनोरंजन, कल से धमाकेदार प्रदर्शन

SANJHA BIHANIYA… कल से रुपहले पर्दे पर आ रही छत्तीसगढ़ी फिल्म तीजा के लुगरा 2 अपने साथ कई विशेषताएं लिए हुए हैं। प्रथम तो यह कि यह एक पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, साथ ही इसमें खूबसूरत गीत संगीत और भरपूर एक्शन का भी तड़का है। तीजा के लुगरा 2 के गीतों ने तो पहले ही धमाल मचा दिया है इसके गीत 100K व्यू तक जा पहुंचे हैं, अब पूरी फिल्म की बारी है।

TKL-2, दो दिग्गज कलाकारों के बीच मुकाबला अभिनय का, साथ में भरपूर मनोरंजन, कल से धमाकेदार प्रदर्शन

इस फिल्म में दो बड़े स्टार नजर आने वाले हैं, करन खान और प्रकाश अवस्थी इनके बीच अभिनय और एक्शन का भी मुकाबला है। इसके अलावा साथी कलाकारों ने भी उम्दा अभिनय की छाप छोड़ी है। एक से बढ़कर एक गायकों ने इस फिल्म के गीतों को अपनी आवाज दी है, जिन्हें दर्शक खूब इंजॉय करेंगे।

22 नवंबर से यह फिल्म रायपुर के प्रभात सिनेमा घर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही है।

भाई बहन के अनूठे प्यार की कहानी और भरपूर मनोरंजन के साथ मंजे हुए कलाकारों का अभिनय इस फिल्म की खासियत है।

कुशल तकनीकी टीम ने इस फिल्म का निर्माण किया है, जिन्होंने पूर्व में भी एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जिसे दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।

 

 

हॉरर कार्यक्रम रामसे हाउस का प्रसारण आगामी माह से डीडी नेशनल चैनल पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *