तीजा की लुगरा 2 को दर्शकों ने सराहा, कहा परिवार के साथ बैठकर देखने लायक है फिल्म
sanjha bihaniya…. आज रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तीजा के लुगरा 2 के पहले शो में लोगों ने भरपूर प्यार लुटाया। फिल्म के संवादों पर तालियां भी बजी, साथ ही सभी कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। फिल्म के प्रीमियर शो में फिल्म से जुड़े तमाम कलाकार शामिल हुए और वे जब थिएटर से बाहर निकले हैं तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। दर्शकों का इतना प्यार पाकर अभिनेताओं ने सभी का धन्यवाद दिया।
कसी हुई पारिवारिक पटकथा और उम्दा संवादों के साथ भरपूर एक्शन और कमाल का गीत संगीत इस फिल्म को पिछले कुछ महीनो में आई फिल्मों से बेहतर बना दिया है।

फिल्म में भाई बहन के प्यार और तीजा के महत्व को बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में एक बार ऐसा दृश्य आता है कि दोनों अभिनेताओं की गोली लगने से मौत हो जाती है जिसमें करन खान भी होते हैं, तब दर्शकों में निराशा आने लगती है कि अब क्या होगा, लेकिन निर्देशक ने फिल्म को बहुत अच्छे से टर्न किया और जो बाल कलाकार था वह करन खान के रूप में नजर आया जिससे दर्शकों में फिर से दुगना उत्साह देखने को मिला। करन खान ने कुल मिलाकर इस फिल्म में दोहरी भूमिका अदा की है जिसमें वह पूरी तरह न्याय करते नजर आए।
फिल्म के प्रीमियर में निर्माता निर्देशक मनोज वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, अनुपम वर्मा, पूरन किरी स्वयं अभिनेता करन खान, अभिनेत्री रश्मि देवांगन, दिनेश साहू, नेहा पटेल, अलीम बंशी समेत फिल्म के टीम मेंबर उपस्थित रहे। दशकों से मिले प्यार और दुलार के लिए तीजा के लुगरा 2 की टीम ने सभी का धन्यवाद अदा किया।

