संझा स्पेशल

इंस्टाग्राम रील्स पर छा गया छत्तीसगढ़ी फिल्म तीजा के लुगरा 2 का गाना, रील्स पर वन मिलियन से भी अधिक वियुज

संझा बिहनिया… इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स पर छा गया है छत्तीसगढ़ी फिल्म तीजा के लुगरा 2 का गाना ( खोपा म तोर मया के), इस गीत में बहुत ही कम समय में रील्स पर वन मिलियन से भी अधिक वियुज आ चुके हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग इस गाने पर रील बना रहे हैं और हजारों लाखों में वियुज पा रहे हैं । यह गाना इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग करने लगा है, निर्देशक जी विजय कृत तीजा के लुगरा 2 इसी महीने 22 नवंबर को एक साथ पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली है ।
इस फिल्म में सुपर स्टार करन खान, प्रकाश अवस्थी रश्मि देवांगन, कल्याणी, प्रतिमा,संतोष बोचकू, रिंकु रज़ा, पुष्पेन्द्र सिंह,पवन गुप्ता, राजन सूर्यवंशी, उर्वशी साहू, जैसे छत्तीसगढ़ के नामचीन कलाकारों ने अपनी कलाकारी दिखाई है । सुपर स्टार करन खान ने अपने इंस्टाग्राम फालोवर्स के लिए अपनी इंस्टाग्राम आई डी @karan_khan_tahir में कोलेबोरेशन ओपन कर रखा है और उनके फालोवर्स और छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेमी दर्शक खोपा म तोर मया के गाने में रील बनाकर करन खान को उनकी इंस्टाग्राम आई डी पर कोलेबोरेशन भेज रहे हैं जिसे एक्सेप्ट किया जा रहा है । इससे दर्शकों में बहुत उत्साह है ।

https://www.instagram.com/reel/DB2xfOdIDX8/?igsh=MWsyNDJ1MWY1MDluNQ==

YouTube song link 👇
https://youtu.be/bPKOxk9BD74?si=1HuqCL_xvovS_X9K

।https://www.instagram.com/reel/DB6IZcJSB3q/?igsh=OWQ4azFqdmhpa3c1

https://www.instagram.com/reels/audio/1015657547030524/👆 instagram audio link
________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *