6 अक्टूबर को रुपहले पर्दे पर होगी निर्मात्री सृष्टि अग्रवाल की “तही मोर सोना”
संझा बिहनिया… छत्तीसगढ़ में पहली बार एक सस्पेंस,थ्रिलर, पारिवारिक ड्रामा के साथ कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “तही मोर सोना” 6 अक्टूबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में संजय साहू, सोनाली सहारे, दादू साहू, राकेश ओझा, संतोष साहू, दिव्या नागदेव, रानू साहू, पिंकी साहू, अभिषेक वर्मा, लोकेश, कैलाश, सूरज वैष्णव, राम वर्मा, मोहन यादव समेत कलाकारों की लंबी फेहरिस्त है। इस फिल्म की निर्माता सृष्टि अग्रवाल हैं और सह निर्माता नागेश्वर साहू है। निर्देशक आरके पटेल हैं, जिनका साथ दिया है राजेंद्र बालक और रमेश ब्रह्मा ने।

आज फिल्म की निर्माता सृष्टि अग्रवाल अपनी फिल्म “तही मोर सोना” को लेकर पत्रकारों के बीच थी, उन्होंने बताया कि हमारी फिल्म थोड़ी अलग है क्योंकि यह एक सस्पेंस, थ्रिलर कहानी है जिसमें पारिवारिक ड्रामा और कॉमेडी का तड़का भी है। उन्होंने बताया कि दर्शकों की डिमांड को देखते हुए एक नए कंटेंट पर फिल्म बनाई गई है, जिसे दर्शक जरूर इंजॉय करेंगे।
फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान अमन पिक्चर्स ने संभाली है, अमन पिक्चर्स के अलख राय ने बताया की फिल्म को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज करने का प्रयास है और 6 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघर में इसे रिलीज किया जाएगा। राय ने कहा कि यह फिल्म अलग कंटेंट की होने की वजह से लोगों में अभी से फिल्म को लेकर उत्साह है।

