टीना टप्पर को लेकर अच्छी खबर नहीं, ओपनिंग नहीं मिलने से निराश हुए निर्माता निर्देशक, लेकिन चर्चा में बनी है फिल्म
SANJHA BIHANIYA… आज प्रदर्शित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म टीना टप्पर उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई, फिल्म को अपेक्षा के अनुरूप ओपनिंग नहीं मिलने से निर्माता निर्देशक निराश नजर आए। राजधानी रायपुर के राज सिनेमा में जब इस फिल्म के लगने की खबर आई तो लगा था कि यह राज टॉकीज के छत्तीसगढ़ी फिल्मों से जुड़े मिथकों को तोड़ देगी लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आया।
फिल्म देखकर निकले कुछ फिल्मों के जानकारों ने बताया की कहानी में वो बात नहीं है, फिल्म में कॉमेडियनों की उपस्थिति के बावजूद पंच कॉमेडी नजर नहीं आई।
मध्यांतर के बाद का ही एक गीत अच्छा है बाकी कोई गीत ऐसा नहीं है जिसे गुनगुनाया जाए।
टीना टप्पर की जैसी स्थिति रायपुर में है कमोबेश सभी जगह से ऐसी ही खबरें आ रही है। इधर निर्माता मोहित साहू ने टीना टप्पर के कलेक्शन को लेकर बड़ी बात कह दी, खैर ऐसा उन्हें नहीं कहना चाहिए था क्योंकि ओपनिंग निर्देशक नहीं बल्कि स्टार कास्ट दिलाते हैं।
लगातार अमलेश नागेश की फिल्म को ओपनिंग नहीं मिलने से अब उनकी आगामी फिल्मों को लेकर भी प्रश्न चिन्ह उठने लगे हैं। बहरहाल आज फिल्म का पहला दिन है हो सकता है सोमवार से फिल्म स्पीड पकड़े और निर्माता निर्देशक की निराशा खुशी में तब्दील हो ऐसी उम्मीद और विश्वास फिल्म से जुड़े लोगों को है।

