संझा स्पेशल

टीना टप्पर को लेकर ट्रोल हुए अमलेश, फिल्म लाइन छोड़ने की कर दी घोषणा

SANJHA BIHANIYA… कुछ दिनों पूर्व तक जिस कलाकार को दर्शकों ने सिर आंखों पर बिठा लिया था उसे आज उन्हीं दर्शकों ने अर्थ से फर्श पर लाना शुरू कर दिया है। इससे वे इतने आहत हुए कि उन्होंने फिल्म लाईन छोड़ने की घोषणा कर डाली। अपने यूट्यूब चैनल पर भैरा कका के नाम से मशहूर हुए अमलेश नागेश को फिल्म निर्माताओ ने भुनाने की कोशिश की इसमें कुछ तो सफल भी हो गए लेकिन कुछ को आंशिक सफलता नहीं मिल पाई।

सभी ने उनकी फैन फॉलोइंग को टारगेट किया लेकिन इसे अमलेश समझ नहीं पाए और धड़ाधड़ फिल्में साइन करने लगे। उन्होंने अपने आसपास के कलाकारों के साथ हुए हश्र को भी नहीं देखा जिन्होंने सिर्फ पैसों के चलते बिना सिर पैर वाली फिल्में की और आज फिल्मों के मोहताज हो गए।

छत्तीसगढ़ी फिल्म टीना टप्पर की मेकिंग और अभिनेता अमलेश के अभिनय को लेकर दर्शकों ने ढेर सारे कमेंट किए जिससे अमलेश आहत हुए और संन्यास लेने जैसा बड़ा निर्णय लेने पर मजबूर हो गए। उनकी घोषणा से मानो इंडस्ट्री में भूचाल आ गया। सभी ने उन्हें दोबारा विचार करने का मशवरा दिया। लेकिन उन्हें स्वयं यह समझना होगा कि हर क्षेत्र में अच्छा और बुरा दोनों दौर आता है इसका मतलब यह नहीं कि हम सिर्फ अच्छे दौर के साथ चलें, बुरा दौर हमें बहुत कुछ सिखलाता भी है, वैसे भी किसी भी फिल्म के हिट या फ्लॉप होने की जिम्मेदारी निर्देशक की होती है।

अमलेश ने यूट्यूब से लेकर अभिनेता और अभिनेता से लेकर निर्देशक बनने तक का सफर बहुत जल्द तय कर लिया, हो सकता है उनकी यह गति ही उनके आड़े आ रही हो। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वह फिल्म लाइन में पैसे कमाने नहीं आए बस आ गए थे, दर्शकों का प्यार और निर्माता का अनुरोध उन्हें यहां ले आया।

बहरहाल अब अमलेश क्या फैसला लेंगे यह उनका व्यक्तिगत अधिकार है, लेकिन समय रिक्त स्थानों की पूर्ति स्वयं कर लेता है इसके उदाहरण आपको ढेर सारे मिल जाएंगे। बशर्तें आपको एक अच्छा और उम्दा कलाकार बनना होगा ताकि आपके अभिनय का कोई तोड़ ना हो और आपके ना रहने पर आपको हमेशा याद किया जाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *