गणितबाज में नारी शक्ति का जलवा बिखेरेंगी वंदना साहू, बिंदास बहुरानी के नाम से हैं मशहूर
Sanjha bihaniya… धड़ाधड़ कलाकारों के चयन प्रक्रिया से सिद्ध हो गया है कि छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गणितबाज की शूटिंग जल्द प्रारंभ होने वाली है। कलाकारों के चयन का जिम्मा खास तौर पर फिल्म के लेखक व निर्देशक सुनील सागर के कंधे पर है इसीलिए वे चुन चुन कर कलाकारों को सलेक्ट कर रहे हैं।

अभी-अभी खबर मिली है की गणितबाज में बिंदास बहुरानी के नाम से मशहूर वंदना साहू का भी चयन कर लिया गया है। बता दें कि वंदना साहू बिंदास बहुरानी यूट्यूबर के नाम से जानी जाती हैं और वह एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने ढेर सारे गीतों और शॉर्ट फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय का परिचय दिया है।
छत्तीसगढ़ी फिल्म गणितबाज के निर्देशक व लेखक सुनील सागर ने बिंदास बहुरानी के चयन को लेकर कहा कि अलग-अलग जिले के मेहनती, फेमस और उत्साही कलाकारों के इस फिल्म में रहने से एक वैरायटी आएगी और फिल्म में ताजी नजर आएगी। उन्होंने कहा कि सीनियर और फ्रेश चेहरों का संतुलन बेहद जरूरी है।

बिंदास बहुरानी के किरदार को लेकर उन्होंने बताया कि उनका किरदार बेहद महत्वपूर्ण है जो की महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।
बता दें कि इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में करन खान, संजय महानंद, काजल पांडे, पुष्पेंद्र सिंह और पकलू 85 हैं, अब इस कड़ी में वंदना साहू का नाम भी जुड़ गया है जो इस फिल्म के लिए एक अच्छी खबर है।

