मंजे हुए कलाकारों से होगा छत्तीसगढ़ के दर्शकों का सामना, 26 जनवरी को आ रही बड़े बजट की मेगा फिल्म दूल्हा राजा
SANJHA BIHANIYA…. आने वाले 26 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली बड़े बजट की मेगा फिल्म दूल्हा राजा में छत्तीसगढ़ के दर्शकों को मंजे हुए कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा। दर्शक इस फिल्म में जाने-माने चरित्र अभिनेता प्रदीप शर्मा को अलग-अलग शेड में अभिनय करते पाएंगे।
विशुद्ध रूप से पारिवारिक फिल्म दूल्हा राजा में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले प्रदीप शर्मा ने अब तक छत्तीसगढ़ की 200 फिल्मों में अभिनय किया है, इस फिल्म में उनकी को स्टार उपासना वैष्णव भी उनके साथ दर्जनों फिल्म में अभिनय करती नजर आई है। इस फिल्म के गाने और ट्रेलर को जमकर लाइक और व्यू मिले हैं। निर्माता अभिनेता राज वर्मा फिल्म को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन लेकर आ रहे हैं, फिल्म में उनके साथ जानी-मानी अभिनेत्री काजल सोनबेर भी नजर आएंगी।
प्रदीप शर्मा ने बताया कि अब तक की जितनी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया है उनमें सबसे लंबा रोल उन्हें इसी फिल्म में मिला, जिसकी वजह से उन्होंने इस फिल्म में खूब मेहनत की और अपने अभिनय को और निखारने का प्रयास किया। अभिनेता प्रदीप शर्मा ने छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमा प्रेमियों से अपील की है कि वह 26 जनवरी से अपने पास के सिनेमाघर में जाकर इस फिल्म का आनंद जरूर लें।

