फिर कटा केक, स्मार्ट सिनेमा के स्मार्ट सम्पादक का मना जन्मदिन, सभी ने दी बधाई
sanjha bihaniya…एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू और मयारू भौजी फेम अलीम बंशी के द्वारा शुरू की गई बर्थडे सेलिब्रेशन की परंपरा का निर्वहन करते हुए आज स्मार्ट सिनेमा मैगजीन के संपादक पीएलएन लकी का जन्म दिवस गढ़कलेवा में मनाया गया। इस मौके पर पीएलएन लकी द्वारा स्मार्ट सिनेमा मैगजीन के मार्च विशेषांक का वितरण भी किया गया, गढ़कलेवा में केक काटकर लकी को बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


इस मौके पर दिनेश साहू और अलीम बंशी के अलावा बर्थडे बॉय पीएलएन लकी, शिवानी चौधरी, अरुण बागडे, सुधीर तंबोली, जयेश और राजा बरमाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। केक सेरिमनी के बाद अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि आज निर्देशक प्रणव झा का भी जन्मदिन है, उनके भी बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए उनके द्वारा प्रणव झा से संपर्क किया गया लेकिन वह राजनांदगांव में किसी जरूरी काम में व्यस्त थे इसीलिए वे नहीं आ पाए, वर्ना आज दो दो बर्थडे बॉय का जन्मदिन मनाया जाता।
अपने जन्मदिन को इस तरह सेलिब्रेट किए जाने पर पीएलएन लकी ने एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता दिनेश साहू और अलीम बंसी का धन्यवाद दिया और इस परंपरा की शुरुआत करने के लिए विशेष बधाई दी।

