कुमार गब्बर और अनुपमा मिश्रा की मधुर आवाज से सजा है यह गीत, बोल हैं “जो होही देखे जाही रे”, फिल्म का नाम है मोर बाई हाई फाई
SANJHA BIHANIYA…. 26 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर बाई हाई- फाई” का एक और सुमधुर गीत 30 जून को सुबह 7:00 क्रिएटिव विजन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है। सुपर हीरो प्रकाश अवस्थी और सुपर नायिका सृष्टि देवांगन अभिनीत इस फिल्म के गीत को आवाज दी है कुमार गब्बर और अनुपमा मिश्रा ने, इसके बोल हैं “जो होही देखे जाही रे”। यह फिल्म मोर बाई हाई फाई 26 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही है। इसके निर्माता प्रकाश अवस्थी हैं और सह निर्मात्री मधुलिका मंगरुलकर हैं, फिल्म के निर्देशक नितेश लहरी हैं। इस फिल्म के गीतों को कोरियोग्राफ किया है संजू टांडी ने। निर्देशक नितेश लहरी ने बताया कि पारिवारिक ताने बाने से सजी साफ सुथरी कॉमेडी का तड़का लिए “मोर बाई हाई फाई” 26 जुलाई को दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है, फिलहाल दर्शक फिल्म के गीतों का आनंद ले रहे हैं।


