सनिमा

मितवा फिल्म प्रोडक्शन की नई फिल्म का मुहूर्त 1 जुलाई को, फिल्म का नाम मोहब्बत जिंदाबाद

SANJHA BIHABIYA…. एल्बम और शॉर्ट फिल्मों के निर्माण के बाद मितवा फिल्म प्रोडक्शन फीचर फिल्म के निर्माण में सामने आ रहा है, उनकी नई फिल्म मोहब्बत जिंदाबाद का मुहूर्त 1 जुलाई को राजधानी के बूढ़ा तालाब स्थित गणेश मंदिर में सुबह 9:00 किया जाएगा।

फिल्म के निर्माता श्री राम साहू है और क्रिएटिव निर्देशक याकूब खान हैं। निर्माता श्री राम साहू ने बताया कि यह एक मल्टी स्टारर फिल्म होगी जिसमें तीन हीरो और तीन हीरोइन मुख्य भूमिका में रहेंगे, उन्होंने बताया कि उनके प्रेरणा स्रोत केशव शुक्ला और अमृतलाल पाठक है और मार्गदर्शन दिनेश ठक्कर हैं। निर्देशक याकूब खान ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत से जुड़े सभी सदस्यों से मुहूर्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *