सनिमा

महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देगी छत्तीसगढ़ी फिल्म कबड्डी

28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Sanjha bihaniya…*कबड्डी* नारी शक्ति पर आधारित फिल्म है, जिसमें गांव की औरतों को रोजमर्रा के कार्यों की जिम्मेदारी को उठाते हुए दिखाया गया है। फिल्म में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कानपुर, मथुरा, प्रयागराज समेत दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, बिहार, कश्मीर व अन्य कई राज्यों से युवा चेहरों बड़े परदे पर अभिनय करने का मौका मिला है।

रॉकी दासवानी ने बताया कि यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने जानकारी दी फिल्म उन 12 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न्याय पाने के लिए संघर्ष करती हैं। फिल्म में कृष्ण लाल चंदानी और कुणाल सिंह ने संगीत दिया है।

फिल्म के प्रस्तुतकर्ता और निर्माता रॉकी दासवानी का कहना है कि इस फिल्म की कहानी में महिला सशक्तिकरण का यह मजबूत संदेश होगा कि महिलाएं अपने रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती को बखूबी पार कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली 12 महिलाओं को देश के विभिन्न हिस्सों से चुना गया है।

इस फिल्म के लेखक व निर्देशक कुलदीप कौशिक हैं और निर्माता सुनील तायल और सह निर्माता विकास जैन हैं। फिल्म के गीतों को आवाज दी है अलका चंद्राकर और अनुराग शर्मा के साथ मोनिका वर्मा ने । वहीं फिल्म में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू के साथ दिल्ली की अक्षिता गुप्ता, उत्तर प्रदेश की पूजा वर्मा, गंगाराम साहू व अर्जुन कृष्मा , संदीप बेनीवाल आदि नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *