सनिमा

CCTPA ने दिया ज्ञापन, मुख्यमंत्री ने किया स्वीकार, दिया आश्वासन भी

SANJHA BIHANIYA… रविवार को छत्तीसगढ़ के मुखिया से फिल्म संगठन CCTPA के सदस्यों ने भी मुलाकात की और कुछ समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, इस दौरान सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री को तीन सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की तरह छत्तीसगढ़ी बोली की फिल्मों को भी सब्सिडी देने की मांग, नवा रायपुर में 100 एकड़ जमीन पूर्व की तरह यथावत रखे जाने तथा बाहरी फिल्म निर्माताओं को टाइटल के लिए CCTPA से एनओसी लिए जाने की बाध्यता करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने संगठन की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के दौरान CCTPA के संतोष जैन, अनुमोद राजवैद्य, मनोज वर्मा, सतीश जैन समेत तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *