अतरंगी 18 अगस्त को रायपुर, दुर्ग और कोरबा में, बाकी शहरों में 25 अगस्त को होगी रिलीज
….sanjha bihaniya…
छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म अतरंगी कल रिलीज होने वाली है, राजधानी के श्याम सिनेमा घर समेत सिटी सेंटर मॉल और नवा रायपुर के मिराज मॉल समेत दुर्ग की अप्सरा टॉकीज और कोरबा की निहारिका टॉकीज में अतरंगी का प्रदर्शन 18 अगस्त से प्रारंभ हो जाएगा, बाकी शहरों में इसे 25 अगस्त को प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म के सदस्यों ने बताया कि ऐसी व्यवस्था अपरिहार्य कारणों से की गई है।

बता दें कि बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म अतरंगी में छत्तीसगढ़ के गांव और उन गांव में रहने वाले किसानों की मूल समस्या का वास्तविक चित्रण है, इस फिल्म में बच्चों का भी जबरदस्त अभिनय हैं, जिसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह है,
फिल्म का प्रचार प्रसार अच्छी तरह से किया गया है ताकि लोगों के बीच फिल्म के प्रदर्शन की जानकारी पहुंच सके। इस फिल्म में अभिनेता योगेश अग्रवाल ने भी एक किसान की भूमिका अदा की है।

