सनिमा

गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म सतनाम सतगुरु, बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म

संझा बिहनिया…. छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने वितरक अमन पिक्चर्स लेकर आ रहे हैं गुरु घासीदास बाबा की जयंती के पूर्व छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म सतनाम सतगुरु। यह फिल्म बाबा गुरु घासीदास की जीवनी पर आधारित है, इसमें बाबा की तपोभूमि गिरोदपुरी का शानदार चित्रण किया गया है।

अमन पिक्चर्स के अलक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फिल्म को गुरु घासीदास बाबा की जयंती के 3 दिन पूर्व यानी 15 दिसंबर को राजधानी के श्याम सिनेमाघर में रिलीज किया जा रहा है, ताकि सतनाम पंथ के अनुयाई इस फिल्म के माध्यम से बाबा के जीवन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकें।

इस फिल्म के निर्माता डॉक्टर जे आर सोनी, बाबा पात्रे और संतोष कुर्रे हैं। 15 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर सतनामी समाज में हर्ष का माहौल है।

निर्माता संतोष कुर्रे ने सभी सतनाम सेवकों से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में सिनेमाघर पहुंचे और सतनाम सतगुरु फिल्म को मया और दुलार प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *