संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की महिमा का बखान है सतनाम सतगुरु में, 15 दिसंबर से रूपहले पर्दे पर
sanjha bihaniya…. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म सतनाम सतगुरु 15 दिसंबर को राजधानी रायपुर के श्याम सिनेमा घर में प्रदर्शित हो रही है, जिसमें संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की महिमा का बखान है साथ ही उनके जीवन पर आधारित है यह फिल्म। अमन पिक्चर्स द्वारा इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता हैं डॉक्टर जे.आर.सोनी, बाबा पात्रे और संतोष कुर्रे।

अमन पिक्चर्स के अलक राय ने जानकारी दी की संतोष कुर्रे द्वारा लगातार बाबा गुरु घासीदास के भजनों और गीतों को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाता रहा है, लेकिन इस बार संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के जीवन पर आधारित एक फिल्म सतनाम सतगुरु का निर्माण किया गया है। जिसे प्रदर्शित करने का अवसर अमन पिक्चर्स को मिला है, इसके लिए संतोष कुर्रे जी को बधाई।
यह फिल्म संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की जयंती के तीन दिन पूर्व रिलीज की जा रही है ताकि सतनाम सेवकों को यह फिल्म जयंती के अवसर पर देखने को मिल सके।
इस फिल्म के निर्देशक और कोरियोग्राफर अमीरपति हैं, गीत और संगीत कैलाश मंडले का है और इसका छायांकन सुशील आचार्य ने किया है।
निर्माता संतोष कुर्रे ने सभी सतनाम सेवकों से इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा प्यार देने की अपील की है।

