धाकड़ कलाकारों से सजी है फिल्म “गांव के जीरो शहर में हीरो”, 9 फरवरी को ले सकेंगे मजा
SANJHA BIHANIYA….. आगामी 9 फरवरी को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “गांव के जीरो शहर में हीरो” में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई मंजे हुए कलाकार नजर आएंगे, उनके अभिनय से 9 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दर्शक रूबरू होंगे।

फिल्म में अभिनेता मनोज राजपूत, अभिनेत्री इशिका यादव के साथ प्रदीप शर्मा और संजय महानंद जैसे दिग्गज कलाकार अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन करेंगे। प्रदीप शर्मा खलनायक के रूप में तो संजय महानंद हास्य अभिनेता के रूप में दर्शकों को गुदगुदायेंगे। इस फिल्म के गीत सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जा चुके हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार प्राप्त हो रहा है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के जीवन पर आधारित है जो गांव से शहर आता है और ऊंचाइयों को प्राप्त कर लेता है लेकिन इस बीच वह जिस संघर्ष से गुजरता है, उसी संघर्ष की कहानी है “गांव के जीरो शहर में हीरो” इस फिल्म के गीतों को स्वर दिया है जाने-माने गायको ने जिनमें सुनील सोनी और अनुपमा मिश्रा प्रमुख है। इस फिल्म की कई विशेषताएं हैं, जैसे फिल्म की शूटिंग अत्याधुनिक कैमरे से की गई है साथ ही यह एक बड़े बजट के साथ बड़े कैनवास की फिल्म है।

