सनिमा

२७ मई को देशभर में एक साथ हो रही है रिलीज़, छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित फिल्म “भूलन दि मेज़ “

SANJHA BIHANIYA…प्रसिद्ध छालीवुड निर्देशक मनोज वर्मा निर्देशित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त “भूलन द मेज़” फिल्म 27 मई को देश के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में रिलीज की जा रही है। छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के इतिहास में पहली बार कोई छत्तीसगढ़ी फिल्म छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों में भी रिलीज की जा रही जोकि छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के लिए गौरव की बात है।
प्रेस क्लब बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा ने बताया कि ये फिल्म प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि संजीव बक्शी के उपन्यास पर आधारित है इस फिल्म की कहानी देश में फैली न्याय व्यवस्था पर प्रश्न उठाती है। उन्होंने कहा कि “भूलन द मेज” फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी और यह फिल्म द छॉलीवूड के इतिहास में एक और नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। फिल्म निर्देशक मनोज वर्मा ने बताया कि “भूलन द मेज” अपनी रिलीज़ के पहले ही कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है। इस फिल्म को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के बड़े शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, भोपाल, पुणे, बंगलुरु, नागपुर, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, कटक एवं अन्य शहरों में भी मल्टीप्लेक्स और अन्य सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है। छत्तीसगढ़ की ये पहली फिल्म है जिसे भारत के अन्य हिस्सों में भी रिलीज़ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में UFO कंपनी किसी छत्तीसगढ़ी फिल्म का पेन इंडिया वितरण कर रही है।

भूलन द मेज फिल्म का निर्माण स्वप्निल फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। आमिर खान निर्मित फिल्म “पीपली लाइव” फेम “नत्था” की भूमिका निभाने वाले ओमकार दास मानिकपुरी इस फिल्म में लीड भूमिका में हैं। हीरोइन अनिमा पगारे इस फिल्म में मुख्य नायिका है जिन्होंने के.के. मेनन के साथ फिल्म श्री देव की है और बहुत से सीरियलों में भी काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड के नामचीन कलाकार मुकेश तिवारी और राजेंद्र गुप्ता ने अपने अभिनय से फिल्म में जान डाल दी है। इनके आलावा छत्तीसगढ़ के ही एन.एस.डी पास अशोक मिश्र ने इस फिल्म में अभिनय किया है जिन्होंने श्याम बेनेगल के लिए फिल्म लिखी हैं। छॉलीवूड कलाकार आशीष सेंद्रे, पुष्पेंद्र सिंह, संजयमहानंद, सुरेशगोंडाले डॉ. अजय सहाय, योगेश अग्रवाल, समीर गांगुली, शशिमोहन सिंह, अनुराधा दुबे, उषा विश्वकर्मा, राजीव श्रीवास्तव, उपासना वैष्णव, हेमलाल, सेवक
यादव, अमर सिंह लहरे एवं अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अभिनय किया है। बॉलीवुड के इन नामचीन कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।
रायपुर के ही जयंत देशमुख जो आज मुंबई के सबसे बड़े आर्ट डायरेक्टर हैं ने इस फिल्म में आर्ट डायरेक्शन किया है और मुंबई के कलाकारों के चयन और उनके साथ संपर्क साधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फिल्म के निर्माण नियंत्रक सुदीप नियोगी है। फिल्म संपादन के क्षेत्र में विभिन्न अवार्ड प्राप्त कर चुके संपादक तुलेन्द्र पटेल ने फिल्म को एडिट किया है और स्वप्निल डिजिटल स्टूडियो के ही प्रसिद्ध अवार्डी ऑडिओग्राफर प्रबोध रंजन साहु ने फिल्म की ऑडिओग्राफी की है और रिकॉर्डिंग के कार्य रिकार्डिस्ट एवं संपादक नूतन सिन्हा ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *