लोक गायक दिलीप षडंगी ने भी की तारीफ जीतू के दुल्हनिया की, टीम की प्रशंसा की और सभी से अपील भी की फिल्म देखने को लेकर
लोक गायक दिलीप षडंगी ने भी की तारीफ जीतू के दुल्हनिया की, टीम की प्रशंसा की और सभी से अपील भी की फिल्म देखने को लेकर
SANJHA BIHANIYA… कल रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म जीतू के दुल्हनिया को दर्शकों का प्यार तो मिल ही रहा है साथ ही छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गज भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं निर्माता निर्देशक संतोष जैन, सतीश जैन समेत लोक गायक दिलीप षड़ंगी ने भी फिल्म देखी और उसकी भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा की बहुत सुंदर प्रस्तुति है। गीतकार एवं निर्देशक उत्तम तिवारी का निर्देशन भी अति उत्तम है।

सभी ने कहा कि फिल्म शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब नजर आई साथ ही गीत संगीत की भी सभी ने तारीफ की।
जीतू दुलरवा और शालिनी विश्वकर्मा की जोड़ी भी लोगों को पसंद आ रही है। सभी ने कहा की फिल्म का गीत संगीत लाजवाब है और कलाकारों का काम भी बेहतरीन है। फिल्म में संजय महानंद की कॉमेडी भी दर्शकों को हंसाती है। कुल मिलाकर जीतू की दुल्हनिया 100% मनोरंजन से भरपूर फिल्म साबित हो रही है।

