सनिमा

ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म शहीद वीर नारायण सिंह का मुहूर्त

sanjha bihaniya….. छत्तीसगढ़ के वीर सपूत आदिवासी समाज के शेर जन-नायक 1857 की क्रांति के छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद आजादी के दीवाने शहीद वीर नारायण सिंह जी के अमर-गांथा को लेकर जय बुढ़ादेव फिल्म प्रोडॅक्शन सलोनी के बैनर तले आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य फिल्म निर्माता अनिता ध्रुव एवं सह फिल्म निर्माता वामन साहू के द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह की वीर गाथा को घर-घर पहुंचाने छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाई जा रही है।

फिल्म की शुटिंग का मुहूर्त अंगारमोती मंदिर प्रांगण गंगरेल में हुआ। इस फिल्म में विशेष सहयोग व मार्गदर्शन आदिवासी समाज प्रमुख श्री मायाराम नागवंशी,, देवचंद उईके,, सुरेन्द्र राज ध्रुव,, सौंप सिंह मंड़ावी,, दशरथ ध्रुव,, अश्वनी ठाकुर,, भूपेन्द्र ध्रुव,, संतोष कुमार नेताम,, कांशीराम ध्रुव,, हेमलाल नेताम,, राजेन्द्र ध्रुव,, शिवप्रसाद नेताम,, सरपंच नरेश कुमार दीवान,, कृष्णा कुमार ध्रुव,, नेमीन बाई ध्रुव,, ईश्वरी बाई कोर्राम,, शांति बाई ध्रुव,, यशोदा बाई ध्रुव,, कु. रोशनी नेताम हैं।
*सन् 1857 का वर्ष भारत के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। क्रूर आंग्ल नीति के परिणाम स्वरूप क्रांति आरंभ हुई थी। छत्तीसगढ़ में भी इसकी प्रतिक्रिया हुई। अंग्रेजों के लिए वीर नारायण सिंह एक ऐसा का नाम था। जिसे सुनकर अंग्रेज थर-थर कांपते थे तत्कालीन रायपुर के डिप्टी कलेक्टर इलियट और उनके सैनिक बहुत भयभीत थे। अनिता ध्रुव ने कहां वीर नारायण सिंह जी ने अंग्रेजों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में जंग का ऐलान कर अंग्रेजों को नेस्तनाबूद कर दिया और अंग्रेजों के होस उड़ा दिये अपनी मातृ-भूमि के लिए सीना ताने खड़े हो गये उस महान पुरुष की अमर-गाथा जिनकी जीवनी पर जिनके पराक्रम-साहस और बलिदान की सच्ची घटना पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म एक योद्धा शहीद वीर नारायण सिंह बनाने जा रहें है। इस फ़िल्म के लिये कलाकारों का चयन करने हेतु छत्तीसगढ़ के अलग अलग स्थानों में ऑडिशन रखा गया था जिसमे सैकड़ों की संख्या में कलाकारों का चयन किया गया है ।

एसोसिएट निर्देशक श्री कैलाश जानवावाला तथा बस्तर जोन प्रभारी श्रवण दास मानिकपुरी है। फ़िल्म के निर्माता अनिता ध्रुव व सह निर्माता वामन साहू ने पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुटकर इस ऐतिहासिक फ़िल्म के मुहूर्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *