सनिमा

आप लोगों का है इंतजार, 26 को आ रही दूल्हा राजा, पारिवारिक फिल्म के साथ मनोरंजन की 100% गारंटी

SANJHA BIHANIYA…… आने वाले शुक्रवार यानी 26 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में जो छत्तीसगढ़ी फिल्म रिलीज होने वाली है उसका नाम है दूल्हा राजा। यह फिल्म विशुद्ध रूप से पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर है।इस फिल्म में आपको हर टेस्ट के गाने सुनने और देखने को मिलेंगे, साथ ही छत्तीसगढ़ के जाने-माने कलाकारों का अभिनय भी आपको हंसाएगा और गुदगुदाएगा। इस फिल्म में 100% मनोरंजन की गारंटी है क्योंकि इस फिल्म के गाने व ट्रेलर यूट्यूब में ट्रेडिंग पर है।

दूल्हा राजा में मुख्य अभिनेता के रूप में राज वर्मा और मुख्य अभिनेत्री के रूप में काजल सोनबेर है। हास्य अभिनेताओं में हेमलाल कौशल, संजय महानंद और प्रदीप शर्मा की तिकड़ी धमाल मचाएगी।

 

फिल्म के निर्माता अरण्य सिनेमा के राज वर्मा ने बताया कि इस फिल्म का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया गया है इसलिए फिल्म की क्वालिटी बेहद अच्छी है। फिल्म के गीतों को अपने स्वर से सजाया है अनुराग शर्मा, चंपा निषाद, सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, कंचन जोशी और हिरेश सिन्हा ने।

फिल्म दूल्हा राजा के सिनेमाटोग्राफर तोरण राजपूत है जिन्होंने छत्तीसगढ़ की सभी सुपरहिट फिल्मों की सिनेमाटोग्राफी की है। फिल्में कलाकारों की एक बहुत बड़ी टीम है क्योंकि फिल्म पारिवारिक होने के साथ-साथ एक सामाजिक संदेश भी दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *