निराश किया सुपरस्टार अभिनेता और सुपरस्टार अभिनेत्री की फिल्म ने, 19 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म
sanjha bihaniya….. बीते 19 जनवरी को छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “तहीं बनबे मोर दुल्हनियां “ रिलीज की गई, रिलीज के पहले फिल्म का प्रचार बड़े ही जोर शोर से किया गया था। राजधानी रायपुर के तमाम जगहों में इस फिल्म के पोस्टर देखने को मिल रहे थे, खास बात यह है कि जहां एक पोस्टर लगते वहां तीन-तीन पोस्टर लगाए गए। फिल्म का प्रीमियर भी थिएटर की जगह मॉल में किया गया बावजूद इसके फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं।

राजधानी के श्याम सिनेमा घर में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के बारे में जानने और समझने वाले वाहन की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की कतारों को देखकर ही अंदाजा लगा लिया करते हैं की फिल्म कैसी चल रही होगी। फिल्म देखकर निकले समीक्षकों ने कहा की फिल्म की कहानी कमजोर है और इसकी पिक्चर क्वालिटी भी उन्नीस है। फिल्म के कलाकारों ने अभिनय अच्छा किया है लेकिन पूरी फिल्म दर्शकों को अपनी और आकर्षित नहीं कर पा रही है।
क्या कारण है कि 2024 में आई दोनों ही फिल्मों का निराशा जनक परिणाम रहा।फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें सुपरस्टार दिलेश साहू और सुपरस्टार अभिनेत्री अनुकृति चौहान की जोड़ी है। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए फिल्म की टीम ने कोई कसर नहीं छोड़ी बड़े-बड़े कट आउट लगाए गए गाड़ियां घुमाई गई लेकिन नतीजा अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया।

