कला जगत

खूबसूरत राम भक्ति गीत, जय श्री राम गाएंगे, तारा साहू और जेपी शर्मा की मधुर आवाज में

sanjha bihaniya….. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी अभिनेत्री एवं गायिका तारा साहू के स्वर से सजा राम भक्ति गीत जय श्री राम गाएंगे रिलीज हो चुका है, इस गीत का पोस्टर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विमोचन किया। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गायिका तारा साहू और जेपी शर्मा को इस खूबसूरत भक्ति एल्बम के निर्माण के लिए बधाई दी, उन्होंने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए भगवान राम की कृपा उनके एल्बम पर बने रहने की बात भी कही।


इस गीत की निर्माता तारा साहू हैं उन्होंने इस गीत को अपने यूट्यूब चैनल तारा इंटरटेनमेंट पर अपलोड किया है और सभी दर्शकों से अपील की है कि वह इस गीत को जरुर लाइक करें और कमेंट करने के साथ उनके चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। गीत की शूटिंग चंदखुरी और रायपुर के आसपास के मंदिरों में की गई है। गीत को कोरियोग्राफ विलास राउत ने किया है। गीत की रचना स्वयं तारा साहू ने की है। बता दे कि तारा साहू ने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनय किया है और वे लोक गायिका के नाम से जानी जाती हैं। चूंकि यह वक्त भगवान राम के आगमन को लेकर राममय है ऐसे में जय श्री राम गाएंगे गीत को दर्शक पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *