संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 2 फरवरी से भव्य शुभारंभ, तोर मया के चिन्हा, छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म
SANJHA BIHANIYA….. आगामी 2 फरवरी से रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तोर मया के चिन्हा का पोस्टर लांच किया गया, इस मौके पर अमन पिक्चर्स के अलक राय समेत फिल्म की टीम के सदस्य उपस्थित रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तोर मया के चिन्हा का डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य अमन पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।

इस फिल्म के निर्माता कन्हैया पटनिहा और सहनिर्माता कुंदन शर्मा हैं। फिल्म का निर्देशन एजाज सिद्दीकी ने किया है, कहानी और संवाद कन्हैया पटनिहा ने ही लिखे हैं। कन्हैया फिल्म क्रिएशन और श्री जानकी स्टूडियो की प्रस्तुति तोर मया के चिन्हा एक रोमांटिक छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म है, इस फिल्म में नए कलाकारों को मौका दिया गया है।
फिल्म का ट्रेलर 15 जनवरी को रिलीज किया जा चुका है और फिल्म 2 फरवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज की जा रही है। फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कलाकारों में काफी उत्साह है।
अमन पिक्चर्स के अलक राय ने जानकारी दी की छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तोर मया के चिन्हा एक पारिवारिक लव स्टोरी है जिसे दर्शक पसंद करेंगे। इस फिल्म को छत्तीसगढ़ के ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघर में रिलीज किए जाने की योजना है।


