सनिमा

छत्तीसगढ़ी फिल्म बालीफुल वेलकम टू बस्तर के खाते में एक और अवार्ड

SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी फिल्म बालीफुल वेलकम टू बस्तर को आज एवरेस्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एवं कंचनजंगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सिलीगुड़ी में संयुक्त रूप से बेस्ट रीजनल फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

आप सबको बताते हुए हर्ष हो रहा है की छत्तीसगढ़ी फिल्म बालीफुल वेलकम टू बस्तर का यह पांचवा अवार्ड है। पहला अवार्ड अयोध्या फिल्म फेस्टिवल, अयोध्या में दूसरा सुन्यतम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, मुंबई में तीसरा लेकसिटी फिल्म फेस्टिवल, नईदिल्ली में चौथा कंचनजंगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सिलीगुड़ी, एवम पांचवा एवरेस्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सिलीगुड़ीमें लगातार प्राप्त होता आ रहा हैं।

फिल्म का निर्माण सौम्या वेंचर्स के बैनर तले किया गया है । फिल्म के निर्माता श्री अजय अग्रवाल जी व निर्देशक डॉ पुनीत सोनकर है। उक्त फिल्म फेस्टिवल में फिल्म के सभी कलाकारों के कार्यों की जूरी द्वारा सराहना की गई, साथ ही फिल्म की उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *