एल्सा घोष और लक्षित झांझी की जोड़ी से सजी छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी का ट्रेलर 15 अगस्त को हो रहा रिलीज
एल्सा घोष और लक्षित झांझी की जोड़ी से सजी छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी का ट्रेलर 15 अगस्त को हो रहा रिलीज
SANJHA BIHANIYA…. 6 सितंबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी के ट्रेलर का दर्शकों को बड़ी बेसब्री इंतजार था, वह इंतजार एक दिन बाद खत्म होने जा रहा है। 15 अगस्त को सुबह 7:00 बजे इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड होगा।
फिल्म में लक्षित झांझी और एल्सा घोष की रोमांटिक जोड़ी के साथ ढेर सारे जाने माने कलाकारों ने भी अभिनय किया है जिनमें रजनीश झाँझी, उपासना वैष्णव, जीत शर्मा, मनीषा वर्मा, विवेक चंद्रा, संदीप त्रिपाठी, पप्पू चंद्राकर, सरला सेन, निष्ठा और हिमांशु वर्मा प्रमुख है।
फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह है। तहीं मोर आशिकी के निर्माता और कहानीकार गुलशन बघेल और शुभम गुप्ता हैं।

