राज और रश्मि के अभिनय से सजा गीत “नैना के गुलेल झन मार रसिया” 25 मई को होगा रिलीज, सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर, फिल्म है लगन
sanjha bihaniya…. अभिनेता राज रावते और अभिनेत्री रश्मि देवांगन अभिनीत छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लगन का दूसरा गीत सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर 25 मई को रिलीज किया जा रहा है। यह लगन फिल्म का दूसरा गीत है जिसके बोल हैं “नैना के गुलेल झन मार रसिया” इस गीत के गीतकार दिलीप कौशिक हैं और संगीतकार घनश्याम गंधर्व हैं, इसकी कोरियोग्राफी विलास राउत ने की है और रूप सज्जा की जिम्मेदारी राधे यादव ने संभाली है।

छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लगन 2 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने जा रही है, नयन फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लगन के निर्देशक हैं धज्जू, नरेश बोगा जी। फिल्म के निर्माता है बहादुर सिंह बघेल, मनोज कुमार यादव और संजू साहू।
बता दें कि इस फिल्म में राज रावते, रश्मि देवांगन और योगिता मढरिया मुख्य भूमिका में है। फिल्म का पहला गीत सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला है।
पहले गीत में योगिता मढरिया और राज रावते ने अभिनय किया था अब दूसरे गीत में राज रावते के साथ रश्मि देवांगन नजर आएंगी। 25 मई को रिलीज होने वाले गीत में आवाज दी है जाने माने गायक अनुराग शर्मा और चंपा निषाद ने।

