सनिमा

मोर बाई हाई-फाई का पोस्टर हुआ जारी, 26 जुलाई को लगेगी यह फिल्म

sanjha bihaniya…. बहु प्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई फाई के प्रदर्शन की तारीख आ गई है, निर्माता प्रकाश अवस्थी के अनुसार यह फिल्म 26 जुलाई को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमा घरों में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म की चर्चा काफी दिनों से थी लेकिन प्रदर्शन की तारीख को लेकर सभी में उत्साह था और वह उत्साह आज खत्म हो गया निर्माता प्रकाश अवस्थी ने मोर बाई हाई फाई का पोस्टर लांच करते हुए फिल्म के प्रदर्शन की तिथि भी घोषित कर दी है। बता दें कि फिल्म के निर्देशक नितेश लहरी हैं और फिल्म की सह निर्मात्री मधुलिका मंगरुलकर हैं,

फिल्म पारिवारिक हास्य कॉमेडी पर आधारित है और इसमें प्रकाश अवस्थी, सृष्टि देवांगन समेत योगेश अग्रवाल, दीपाली पांडे और नैनी तिवारी ने भी भूमिका है अदा की है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर बाई हाई फाई का मुहूर्त बूढ़ा तालाब के पास स्थित गणेश मंदिर में किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने माने निर्माता निर्देशक सतीश जैन और मनोज वर्मा समेत कई दिग्गज शामिल हुए थे।

उसी दिन से फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। फिल्म के टाइटल को लेकर भी सभी उत्साहित हैं। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सुपर हीरो के नाम से विख्यात प्रकाश अवस्थी द्वारा निर्मित यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *