मां महामाया के दरबार में हुआ मया-3 का मुहूर्त, जल्द शुरू होगी शूटिंग
SANJHA BIHANIYA…आज रामनवमी के पावन अवसर पर अभिनेता प्रकाश अवस्थी की आगामी फिल्म मया 3 का मुहूर्त किया गया , इस मौके पर उनके साथ नितिन ग्वाला , लिप्सा मिश्रा भी शामिल रहे , मुहूर्त के दौरान अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने बताया कि उनकी मया 3 की प्लानिंग पिछले कई दिनों से चल रही थी , इस दौरान वे स्वयं दो फिल्मों में व्यस्त होने के कारण इस फिल्म को शुरू नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अभी उन्हें समय मिला है तो वह मया 3 को जल्द कंप्लीट करेंगे
बता दें कि मया और मया 2 को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था , जिसे देखते हुए प्रकाश अवस्थी मया 3 को लेकर काफी आशान्वित हैं , मया 3 के आते-आते प्रकाश अवस्थी की दो से तीन फिल्में रूपहले पर्दे पर नजर आ जाएंगी

