चार दिन बाद होही अनहोनी नोनी के, अनिकृति के फैन्स को है बेसब्री से इन्तेजार
sanjha bihaniya… त्यौहारों और वर्ल्ड कप फ़ाइनल के बाद छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज होने वाली है जिसका नाम है नोनी के अनहोनी। फिल्म के निर्माता होमन देशमुख और निर्देशक गौरव रत्नाकर हैं, फिल्म में अनिकृति चौहान, विशाल, संजय महानंद और अनिल शर्मा की बेहतरीन अदाकारी देखने को मिलेगी। फिल्म पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म नोनी के अनहोनी के ट्रेलर और गीतों को हजारों लोगों ने देखा है और अपना प्यार भी दिया है। फिल्म में संजय महानंद और अनिल शर्मा की कॉमेडी लोगों को खूब पसंद आएगी। गौरतलब है कि लंबे समय बाद अनिकृति चौहान की फिल्म आ रही है, अनिकृति की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, जिसे लेकर दर्शकों में इस फिल्म के प्रति काफी उत्साह नजर आ रहा है।

फिल्म का संगीत सुनील सोनी, विवेक शर्मा, परवेज खान और मोनिका वर्मा ने किया है। निर्देशक गौरव रत्नाकर ने फिल्म को लेकर कहा की यह फिल्म बेहद ही मनोरंजक और कर्णप्रिय गीत संगीत से लबरेज है। सिनेमा घर में इस फिल्म को देखने पहुंचने वाले लोग काफी पसंद करेंगे ऐसी उम्मीद की जा रही है। फिल्म में नकुल महलवार, लता राही, शन्नो खान समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है

