सनिमा

“आशिक बईहा” का होली गीत हुआ रिलीज, रंग गुलाल उड़ाते कलाकार गा रहे हैं फाग

SANJHA BIHANIYA…  आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म “आशिक बईहा” का होली गीत चंदन म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। होली के पूर्व ही इस गीत ने होली का माहौल पैदा कर दिया है, कलाकार झूम झूम कर फाग गीत गा रहे हैं और रंग गुलाल उड़ा रहे हैं। गीत में कलाकार अजय सहाय, मुकेश तिवारी, आहना फ्रांसिस, टेसू डोंगरे समेत ढेर सारे कलाकार नजर आ रहे हैं। इसके पूर्व भी चंदन म्यूजिक पर इस फिल्म के अन्य गीतों को रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का प्यार मिला है। इस होली गीत को भी पसंद किया जा रहा है।

इस फिल्म के निर्माता व अभिनेता तेजपाल लहरी “लहरी बाबू” है, साथ ही फिल्म का निर्देशन नितेश लहरी ने किया है। इस फिल्म में अभिनेता तेजपाल लहरी के साथ आहना फ्रांसिस और धनलक्ष्मी जुमनानी बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी। यह फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघर में प्रदर्शित की जाएगी, “आशिक बईहा” एक प्रेम त्रिकोण कहानी पर आधारित फिल्म है जो दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म में ज्यादातर नए कलाकारों को मौका दिया गया है ताकि नई प्रतिभाएं सामने आ सकें। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य पूर्ण हो चुका है अब जल्द ही इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *