जिन्हें पर्दे पर देख कर बड़े हुए आज उन्हीं के साथ काम करने का मौका मिला – पकलू पचासी
SANJHA BIHANIYA… कल रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फिल्म “तोर संग मया लागे” के कलाकारों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया की फिल्म की शूटिंग कब खत्म हो गई पता ही नहीं चला क्योंकि सब कुछ एक हंसते गाते माहौल में हो गया। आज इस फिल्म के कलाकार, निर्देशक और निर्माता मीडिया से रूबरू हुए।
फिल्म तोर संग मया लागे के निर्देशक हैं उत्तम तिवारी, जिन्होंने अब तक सबसे अधिक छत्तीसगढ़ी फिल्में निर्देशित की है। उन्होंने बताया की फिल्म के गीतों को मिलियन व्यू मिल चुके हैं और हजारों की संख्या में उन पर रील भी बनाए जा रहे हैं। फिल्म को लेकर उन्होंने बताया कि इस फिल्म में एक सामाजिक संदेश भी है जो आज छत्तीसगढ़ के कोने कोने में व्याप्त है। उनका कहना था कि उनकी फिल्म में नकली शराब के गोरख धंधे का भंडाफोड़ है जो फिल्म के नायक पकलू पचासी द्वारा किया जाता है। इस दौरान फिल्म में पूरे समय मनोरंजन, कॉमेडी और खूबसूरत गीत संगीत का आनंद दर्शकों को मिलेगा।
फिल्म के नायक पकलू 85 कि यह पहली फिल्म है, इसके पहले वह यूट्यूब पर धमाल मचाते रहे हैं अब सिनेमा के पर्दे पर भी धमाल मचाने की तैयारी है, पकलू ने अपने नाम के आगे पचासी लगने की कहानी भी बताई, उन्होंने अपनी पहली फिल्म को लेकर कहा कि जिन कलाकारों को पर्दे पर देख कर वे बड़े हुए हैं उन्हीं के साथ काम करके उन्हें बेहद गर्व महसूस हुआ। फिल्म के बारे में भी उन्होंने बात की और कहा कि फिल्म में 100% मनोरंजन की गारंटी है।

इस फिल्म की नायिका उड़ीसा फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री है जिनका नाम है हिरनमयी दास, इन्होंने उड़िया में कई फिल्में की हैं और कई गाने भी किए हैं। अभिनेत्री हिरनमयी दास ने कहा कि फिल्म के निर्देशक उत्तम तिवारी ने उन्हें छत्तीसगढ़ी में संवाद बोलने में काफी हेल्प की और एक पिता की तरह उन्हें ट्रीट किया। यह उनके लिए बेहद सुखद क्षण रहा।
फिल्म के निर्माता सोमेश केशरवानी, सागर केसरवानी और मदन कहरा है, इनके द्वारा पूर्व में भी एक फिल्म का निर्माण किया गया था जिसका नाम है ससुराल। फिल्म में पकलू 85 और हिरनमयी दास के अलावा पप्पू चंद्राकर, जीत शर्मा, दिव्या नागदेवे, अर्जुन परमार, विनोद उपाध्याय, समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है।
फिल्म के खूबसूरत गीतों को अपनी आवाज से सजाया है सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, चंपा निषाद, नितिन दुबे, अनुपमा मिश्रा, श्रद्धा मंडल और कंचन जोशी ने।
निर्देशक उत्तम तिवारी ने बताया की फिल्म में जबरदस्त एक्शन है जिसे निर्देशित किया है मशहूर एक्शन डायरेक्टर कुंडू तुरु ने, जो बॉलीवुड की फिल्मों में भी एक्शन कर चुके हैं।
निदेशक उत्तम तिवारी ने कहा कि इस फिल्म में भरपूर मनोरंजन के साथ एक सामाजिक संदेश भी है जिसे हर छत्तीसगढ़ वासी को देखना चाहिए।

