भूपेश चौहान और सोनाली की जोड़ी मचाएगी धूम,मया होगे रे में शूटिंग का पहला शेड्यूल हुआ पूर्ण,अब टीम पहुंचेगी रायपुर
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी फिल्म मया होगे रे के शूटिंग का पहला शेड्यूल गुधेली गांव में संपन्न हुआ , अब फिल्म की टीम रायपुर में शूट करेगी, बता दें कि इस फिल्म में भूपेश चौहान और सोनाली सहारे की जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी
अभी तक दोनों के रोमांटिक सीन शूट किए गए हैं फिल्म मया होगे रे की परिकल्पना शेखर चौहान ने की है और इसे निर्देशित कर रहे हैं नितेश लहरी
फिल्म के निर्माता हेमंत जैन और बजरंग अग्रवाल हैं , इस फिल्म में टूरा रिक्शावाला फेम प्रकाश अवस्थी भी नजर आएंगे , शेखर चौहान ने बताया कि इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहारों का फिल्मांकन बड़े ही उम्दा ढंग से किया गया है , जिसमें तीजा पोला , हरेली और राउत नाचा की झलक देखने को मिलेगी ,
इस फिल्म में पुष्पेंद्र सिंह ,उपासना वैष्णव ,दीपाली पांडे ,सलीम अंसारी , विजय मिश्रा समेत कलाकारों की एक बड़ी टीम शामिल है।

