सनिमा

26 जुलाई को आएगा सुपर हीरो अपनी हाई-फाई बाई के साथ, प्रदर्शन की तैयारी अपने चरम पर

SANJHA BIHANIYA…. निर्माता व अभिनेता प्रकाश अवस्थी की आगामी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई-फाई 26 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में टूरा रिक्शावाला यानी सब के चहेते प्रकाश अवस्थी एक अलग अंदाज में नजर आएंगे।
जैसा की फिल्म का नाम मोर बाई हाई-फाई है ऐसे में जाहिर है की फिल्म महिला प्रधान होगी, लेकिन महिला प्रधान इस फिल्म में अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने अपने कैरेक्टर के साथ पूरा न्याय किए जाने की बात कही। उन्होंने बताया की फिल्म की कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी क्योंकि यह कंटेंट ही ऐसा है जो हमेशा से हिट रहा है।

फिल्म के गीतों को क्रिएटिव विजन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है जिसे अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म के निर्देशक नितेश लहरी को लेकर प्रकाश अवस्थी ने कहा कि वह बेहद ही समझदार और सुलझे हुए निर्देशकों की श्रेणी में आते हैं।

 

इस फिल्म में बतौर आर्टिस्ट योगेश अग्रवाल, अनुपम वर्मा, दीपाली पांडे, जयापति समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में प्रकाश अवस्थी के अपोजिट अभिनेत्री सृष्टि देवांगन है, सृष्टि देवांगन के अभिनय की तारीफ करते हुए प्रकाश अवस्थी ने कहा की आने वाले समय में सृष्टि देवांगन एक हिट अभिनेत्री के रूप में स्थापित होगी।

मोर छइयां भुइयां, टूरा रिक्शावाला, मया, मया 2, महतारी, मया होगे रे जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का सिक्का जमा चुके प्रकाश अवस्थी इस फिल्म में कुछ अलग करके फिर से सभी के सुपर हीरो कहलाने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *