सनिमा

मोही डारे रे-2, फाइट सीन की हो रही शूटिंग, टेकारी पहुंचे फाइट मास्टर शैलेंद्र

sanha bihaniya…. इन दिनों छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोही डारे रे-2 की शूटिंग जोरों पर है, निर्माता निर्देशक अनुपम वर्मा ने इसके पहले मोही डारे रे का निर्माण किया था।फिल्म को काफी पसंद किया गया था, यह अनुपम वर्मा की दूसरी कृति है, इसमें भी उन्होंने सुपरस्टार करण खान को बतौर अभिनेता कास्ट किया है, उनके अपोजिट शालिनी विश्वकर्मा है। इन दिनों ग्राम टेकारी में मोही डारे रे-2 के एक्शन दृश्यों की शूटिंग जारी है। एक्शन दृश्यों को डायरेक्ट कर रहे हैं जाने माने फाइट मास्टर शैलेंद्र। शैलेंद्र मास्टर ने करन खान और अनुपम वर्मा के साथ और भी फिल्में की है इसके अलावा उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों में एक्शन दृश्य डायरेक्ट किए हैं।

निर्माता निर्देशक अनुपम वर्मा ने बताया कि अभी क्लाइमैक्स के फाइट शूट किये जा रहे हैं जो अभिनेता करन खान और जीत शर्मा पर फिल्माए जा रहे हैं, फिल्म के सेट पर अभिनेता योगेश अग्रवाल भी नजर आए वह भी इस फिल्म में अभिनय कर रहे हैं, साथ ही क्रांति दीक्षित और दिलीप वर्मा भी नजर आए। एक्शन मास्टर शैलेंद्र ने बताया की छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अगर हजम होने वाला एक्शन परोसा जाए तो उसे दर्शक जरूर पसंद करते हैं, एक्स्ट्राऑर्डिनरी एक्शन दृश्यों को बॉलीवुड के दर्शक जब नकार सकते हैं तो छालीवुड के दर्शकों की क्या बिसात।
बहरहाल मोही डारे रे-2 की शूटिंग जल्द ही कंप्लीट होने वाली है और इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी शुरू होने वाला है। वैसे भी निर्माता निर्देशक अनुपम वर्मा ने इस फिल्म के प्रदर्शन की तिथि पहले ही घोषित कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *