दर्शको को तीन घंटे बांधे रखने में सफल रही “संगी जनम जनम के” , पुनर्जन्म पर आधारित कहानी लोगों को आई पसंद
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…दशहरे के दिन रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म संगी जनम जनम के को अच्छा रिस्पांस मिलता दिखाई दे रहा है , निर्माता भोला शंकर महोबिया और निर्देशक मिर्जा मसूद बेग ने नई कहानी पेश की है, जो पुनर्जन्म पर आधारित है, साथ ही फिल्म में समय समय पर बचने वाली बांसुरी की धुन को लोगो ने खूब पसंद किया है।
दशहरा होने की वजह से आम दर्शक सिनेमाघर कम संख्या में पहुंचे लेकिन सिनेमा से जुड़ी काफी हतियां मौजूद रही , सुपर निर्देशक सतीश जैन, अवार्डडेड निर्देशक मनोज वर्मा, जसबीर कोमल, दिनेश साह, दिव्या यादव, आजम खान, विष्णु मण्डल, प्रतिभा चौहान, याकुब, नितेश लहरी खान समेत फिल्म के कलाकार उपस्थित थे।

सभी ने फिल्म की तारीफ की और पसंद किया।फिल्म का जैसा नाम है संगी जनम जनम के यानी वह पुनर्जन्म पर आधारित है , जो छत्तीसगढ़ में एक नया प्रयोग है।
बहरहाल महोबीया जी की यह फिल्म दूसरे निर्देशकों के लिए एक सोच साबित होगी क्योकि नये सब्जेक्ट को लेकर मैदान में उतना आसान नहीं।

