सनिमा

20 अक्टूबर से शुरू होगी “मया होगे रे” की शूटिंग, गुधेली गांव में लगेगा फिल्म का पहला शेड्यूल

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…मया होगे रे यह नाम है उस छत्तीसगढ़ी फिल्म का जिसकी शूटिंग 20 अक्टूबर से गुधेली गांव में होगी , इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में प्रकाश अवस्थी, सोनाली सहारे,  भूपेश चौहान, उपासना वैष्णव और पुष्पेंद्र सिंह है,

बता दें कि इस फिल्म की परिकल्पना चंद्रशेखर चौहान की है और इसे निर्देशित करेंगे नितेश लहरी, फिल्म की कहानी सलाम ईरानी ने लिखी है, बता दें कि यह फिल्म एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित है और इसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे,

टीम ने कल गुधेली गांव में लोकेशन का आखिरी जायजा लिया और दशहरे उत्सव में शिरकत की , फिल्म के चंद्रशेखर चौहान ने बताया कि 3 चरणों में इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी जिसमें सभी सीन शूट कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *