सनिमा

20 अक्टूबर को रायपुर जिले के ग्राम गुधेली में छत्तीसगढ़ी फिल्म मया होगे रे का होगा मुहूर्त

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…20 अक्टूबर को रायपुर से लगे    बेमेतरा जिले के ग्राम गुधेली में छत्तीसगढ़ी फिल्म मया होगे रे का मुहूर्त किया जाएगा।
उसके बाद फिल्म का पहला शेडयूल शुरू हो जाएगा।
बता दें कि इस फिल्म में प्रकाश अवस्थि, भूपेश चौहान, सोनाली सहारे, पुष्पेन्द्र सिंह, उपासना वैष्णव, समेत कलाकारों की एक बड़ी टीम कार्य कर रही है।
मूहुर्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म मया होगे रे के निर्माता हेमंत जैन , सुभाष बंसल समेत छालीवुड के सतीश जैन, मनोज वर्मा, लाभांश तिवारी, अशोक तिवारी, जसबीर कोमल समेत शेखर चौहान भी उपस्थित रहेंगे।
मूहूर्त के बाद लगातार चार दिनों तक गुधेली के गांव में ही शूटिंग की जाएगी।

इस फिल्म के निर्देशक नितेश लहरी है और उनका साथ दे रहे हैं दीपक बावनकर , फिल्म की परिकल्पना शेखर चौहान ने की है जिसकी कहानी और गीत सलाम ईरानी ने लिखे हैं।

फिल्म में कैमरा जॉनसन अरुण और संजय महतो संभाल रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *