सनिमा

आ गई लिस्ट सिनेमा घरों की, जानें कितने और कौन से सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी “तोर मया के चिन्हा”

SANJHA BIHANIYA….. आगामी 2 फरवरी को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म “तोर मया के चिन्हा” के सिनेमाघर की लिस्ट आ गई है। वितरक अमन पिकचर्स से मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म 2 फरवरी से लगभग 16 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। जिनमें रायगढ़, रायपुर, सक्ति, सारंगढ़, अंबिकापुर, बालोद, सूरजपुर, चिरमिरी, महेंद्रगढ़, धमतरी, कवर्धा, कोरबा, बलौदाबाजार, कसडोल और खरसिया शामिल है। अन्य सिनेमाघरों में भी जल्द यह फिल्म रिलीज की जाएगी। तोर मया के चिन्हा में मुख्य अभिनेता के रूप में कन्हैया पटनिहा और मुख्य अभिनेत्री के रूप में पायल दास नजर आएंगी। पारिवारिक, रोमांटिक और मारधाड़ से भरपूर इस फिल्म में खूबसूरत गीत संगीत का भी समावेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *