अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाला है रुद्रा ठाकुर, छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां में रुद्रा ठाकुर का रोल किया है क्रांति दीक्षित ने
संझा बिहनिया…. छत्तीसगढ़ी फिल्मों के चरित्र अभिनेता क्रांति दीक्षित की 8 दिसंबर को एक फिल्म आने वाली है जिसका नाम है गुईयां, बहु प्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां इन दिनों काफी चर्चा में है, हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है।गुईयां में क्रांति दीक्षित ने खलनायक की भूमिका अदा की है जिसका नाम है रुद्रा ठाकुर,

रुद्रा ठाकुर के अभिनय को सभी पसंद करेंगे यह दावा है इस अभिनय को करने वाले अभिनेता क्रांति दीक्षित का। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां सभी को पसंद आएगी क्योंकि इसमें सभी कलाकारों ने उम्दा अभिनय किया है साथ ही इसका तकनीकी पक्ष भी मजबूत है।
इस फिल्म के निर्माता है एन माही फिल्म प्रोडक्शन हाउस के मोहित साहू और निर्देशक हैं मनीष मानिकपुरी।
गौरतलब है कि चरित्र अभिनेता क्रांति दीक्षित की लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्में आने वाली है जिनमें 29 दिसंबर को मिस यू स्वीटहार्ट, 12 जनवरी को माटी पुत्र और 26 जनवरी को दूल्हे राजा कतार में है। क्रांति दीक्षित ने 8 जनवरी को लगने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां को मया और दुलार देने की अपील की है।

